एमडीडीए ने फिर चलाया अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण डंडा

0
360

देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसा जा रहा है, इस कड़ी में सोमवार को हरिद्वार रोड़ निकट विंडलास रीवर वैली कुंआवाला में मनीष सहगल , नितिन सहगल द्वारा लगभग 12 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
वहीं एक अन्य प्रकरण जहां प्रदीप आनंद द्वारा लक्ष्मण एन्क्लेव दिल्ली फार्म मियावाला में लगभग 07 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता मनीष मेहर, विक्रम सिंह सुपरवाइजर मौजूद रहे।