मयूर विहार कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
148

देहरादून, मयूर विहार कल्याण समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। रविवार को कल्याण समिति के सदस्यों ने चार दलों में विभक्त होकर कॉलोनी की चार दिशाओं में बिखरा कूड़ा करकट ,रैपर,वेस्ट मैटिरियल को भारी मात्रा में एकत्रित किया गया ।
सदस्यों ने निर्णय लिया कि प्रत्येक माह या दो माह में एक बार कॉलोनी की सफाई की जाएगी। जिससे कॉलोनी की पहचान समूर्ण देहरादून में स्वच्छता में एक आदर्श सोसाइटी के नाम से बने ।स्वच्छता के अंत में उल्लास के वातावरण में जलपान का भी आयोजन किया गया । स्वच्छता अभियान का प्रारंभ श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर ,मयूर विहार के परिसर से हुआ ।