मैक्स वाहन 30 मीटर खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल

0
532

कोटद्वार, पौड़ी जनपद के सतपुली-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में मैक्स वाहन सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई और वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में बीती रात कोटद्वार के सतपुली- दुधारखाल- रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो व्यक्तियों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है।
बीती रात सीरवाना गांव के पास एक ब्लाइंड मोड पर मैक्स वाहन सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई और वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति कि पहचान सतपाल उर्फ ​​कोमल (41) निवासी कूनीबाल के नाम से हुई है। सतपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिहानीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद तृतीयक केंद्र कोटद्वार रेफर कर दिया गया। इसके अलावा मैक्स में सवार अन्य दो लोग जसवीर सिंह और मनवर सिंह, की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
रिखणीखाल थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुर्घटना में जसवीर और मनवर की मौत हो गई, जबकि चालक सतपाल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। जिस जगह यह दुर्घटना वहां सड़क पर ब्लाइंड मोड और संकरी जगह होने और बारिश के कारण गहरा कोहरा भी हादसे का कारण हो सकता है। पुलिस हादसे के कारणों कि जांच कर रही है।