Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandफ्रिज के करंट लगने से विवाहिता की मौत   

फ्रिज के करंट लगने से विवाहिता की मौत   

संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से विवाहिता की मौत 
सितारगंज(नारायण सिंह रावत)। संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मायके वालों की तरफ से पुलिस  कोई शिकायत नहीं की गई है। वार्ड नं0 2 निवासी 25 वर्षीय जेबा मायका पंडरी में था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी वार्ड संख्या 2 निवासी नाजिम मलिक के साथ हुई थी। नाजिम और जेबा ने परिवार वालों की मर्जी से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को जेबा फ्रिज से पानी की बोतल निकालने गई। इस दौरान करंट लगने से जेबा की मौके पर हो मौत गई। परिवार वालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । उन्होंने मामले की जानकारी मायके वालों को दी।सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मायके वालों की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments