Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandमहिला से छेड़छाड़ और मारपीट में कई लोगों पर केस दर्ज

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में कई लोगों पर केस दर्ज

देहरादून। महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी परिवार और उनके दो परिचितों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर केस दर्ज कराया। रायपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र निवासी महिला ने घटना को लेकर कोर्ट में अपील की। कहा कि वह दिवाली से अगले दिन पांच नवंबर की रात में अपनी 25 दिन की बेटी के साथ घर में थी। तभी पड़ोसी परिवार के लोग उनके गेट के पास पटाखे फोड़ने लगे। कहा कि उनकी बच्ची बीमार थी और दिवाली भी बीत चुकी थी। ऐसे में उन्होंने पटाखे फोड़ने को मना किया। आरोप है कि इस दौरान विरोधी परिवार को पुरुष से उनका हाथ पकड़कर निजी अंगों को छुआ। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी, बेटी और दो परिचित पहुंचे। उन्होंने ने भी विवाद किया। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments