Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandपूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने ली भाजपा की...

पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून, पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी भाजपा में शामिल हो गए। मनीष खंडूरी ने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। देहरादून महानगर कार्यालय में मनीष खंडूरी ने भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूरी को बीजेपी में शामिल कराया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

बताते चलें कि पौड़ी लोकसभा सीट से मनीष खंडूरी 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी उनके पौड़ी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थी लेकिन मनीष खंडूरी ने अचानक कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments