देहरादून में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने मनाई तीसरी वर्षगांठ, सॉलिटेयर शो में ग्राहकों ने किया रैंप वॉक

0
4735

देहरादून। राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में अपनी शानदार यात्रा के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को शोरूम में भव्य ‘सॉलिटेयर शो’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार क्षेत्र की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

सॉलिटेयर शो की खासियत यह रही कि पेशेवर मॉडल्स के साथ-साथ मालाबार के ग्राहकों ने भी मॉडल बनकर एक्सक्लूसिव सॉलिटेयर ज्वेलरी कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत किया। ग्राहकों की इस अनूठी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। रैंप पर ज्वेलरी की चमक के साथ ग्राहकों का उत्साह भी देखने को मिला।

मुख्य अतिथि अनुकृति गुसाईं ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की टीम और शोरूम मैनेजर गिरीश पाठक को देहरादून में तीन सफल वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने शोरूम में उपलब्ध नए और आकर्षक डिजाइनों की सराहना की और दूनवासियों से विशेष कलेक्शन का लाभ उठाने की अपील की।

शोरूम मैनेजर गिरीश पाठक ने बताया कि सितंबर माह को ‘एनीवर्सरी मंथ’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर और आकर्षक छूट उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शोरूम में गोल्ड, डायमंड और प्रेशियस स्टोन्स की ज्वेलरी प्रतिस्पर्धी मेकिंग चार्जेस के साथ उपलब्ध है। कंपनी की अधिकांश ज्वेलरी इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग के जरिए तैयार की जाती है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता, शुद्धता और आधुनिक डिजाइनों का भरोसा मिलता है।

त्योहारी और शादी के सीजन को देखते हुए शोरूम में ब्राइडल कलेक्शन, डेली वियर, गिफ्टिंग, सॉलिटेयर और डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।

गिरीश पाठक के अनुसार, कंपनी के गोल्ड परचेज प्लान के तहत ग्राहकों को मेकिंग चार्जेस पर 80 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा खरीदी गई ज्वेलरी पर लाइफटाइम मेंटेनेंस और सुरक्षा के लिए एक वर्ष का मुफ्त इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराया जा रहा है।