(अतुल अग्रवाल)
नैनीताल, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हल्दुचौर गेट पर लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर बिना नंबर की काली पल्सर से दो व्यक्तियों को रोककर चौकी से महज 50 मीटर हल्द्वानी की तरफ से गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम जितेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी पहाड़पुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 129 ग्राम स्मैक बरामद की गई वही दूसरा अभियुक्त सोमपाल पुत्र बुलाकी राम निवासी मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नंबर 2 थाना शेरगढ़ बरेली जिला उत्तर प्रदेश के कब्जे से 99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पैसे की तंगी के चलते अपनी आर्थिक स्थिति सही करने एवं दौलत कमाने के लालच में आकर ओम सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश नाम के व्यक्ति से इसमें कलाकार हल्द्वानी के युवकों को ऊंचे दामों में बेचने का कार्य किया जाता था जिसके आधार पर थाना लाल कुआं के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया
कार्यवाही के दौरान नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल ,उपनिरीक्षक कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हल्दुचौड , आरक्षी अनिल शर्मा कोतवाली लाल कुआं ,अशोक रावत एसओजी ,कुंदन कठायत एसओजी ,दिनेश नगरकोटी एसओजी भानु प्रताप एसओजी आदि लोग मौजूद थे |




