किरसाली मार्ग पर महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चालक की बचाई जान

0
667

उत्तरकाशी, जनपद के थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि किरसाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर नीचे नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एएसआई मनीष चौहान के हमराह एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर महिंद्रा पिकअप वाहन यूके 07CA-0530 रोड से 50 मीटर नीचे खाई में गिरा जिसमें वाहन चालक ही सवार था। घायल व्यक्ति की पहचान वाजिद उम्र 22 साल निवासी विकासनगर के रूप में किया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल वाहन चालक को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुँचाया गया।