Tuesday, May 21, 2024
HomeStatesUttarakhandमहाराज ने हॉस्पिटल सहित अपने क्षेत्र को दी 100 करोड़ 70 लाख...

महाराज ने हॉस्पिटल सहित अपने क्षेत्र को दी 100 करोड़ 70 लाख की योजनायें

एकेश्वर (पौडी)। प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार मे 100 करोड़ की लागत सेबन ने वाले हास्पिटल के साथ साथ 60 लाख की लागत के कुल 6 पंचायत भवनों सहित कुल 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये।
प्रदेश के पंचायतीराज, पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज नेअपन ेविधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन बुधवार को एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजीव नवोदय विद्यालय परिसर में कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत कोटा, बल्यूली, ग्वाण तल्ला, जैंतोलीमल्ली, भैड़गांव, पवौली सहित 10-10 लाख की लागत के 6 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा श्रीमहाराज ने राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ०शिवहरि, मण्डल एकेश्वर अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा सजवाण, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभु शरण बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, जिलामंत्री महिपाल नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंण्डारी, पाबौ, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी, उपजिलाधिकारी संदीप, राजीव नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना, भारद्वाज सहित समस्त प्रधान, बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments