Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowश्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, जगह...

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, जगह जगह पर हुआ स्वागत

देहरादून, श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली।

संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। जगह जगह पर नगर फरिक्रमा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया | नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मण्डी, एसजीआरआर, बॉम्बे बाग पहुंची। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब में पहुंचकर संपन्न हुई।

ऐतिहासिक झंडा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगत ने श्री दरबार साहिब परिसर में बुधवार को मेले की रौनक बढ़ाई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को गुरु मंत्र दिया, श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन और आशीर्वाद दिया। उन्होंने आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने, जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान दिया, बुधवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु की महिमा एवं भजनों की धूम रही। सतगुरु तेरे, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई ए जिन्नी करईए होनी थोड़ी.., नीत खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी.. आदि भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी श्रद्धालुओं को खूब भा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष आर्गेनिक उत्पाद दाल, चावल, सब्जियां लोग को पसंद आईं। इसकेमसाथ ही विभिन्न सामानों की दुकानों से मेले में पहुँच रहे श्रद्धालु खरीददारी कर रहे हैं,
श्री दरबार साहिब के अंदर व बाहर संगत की सेवा में लंगर लगाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा है। वहीं श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों, नसिर्ंग व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम स्वास्थ्य सेवा के लिए तैनात है।

 

दरबार साहिब परिसर को किया सैनिटाइज

दरबार साहिब में संगत और श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था ने परिसर को सैनिटाइज किया। संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया सामाजिक संस्था की ओर से झंडा मेला में आए श्रद्धालुओं और संगत संक्रमित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments