Tuesday, June 30, 2026
HomeTrending Nowमुख्यमंत्री को कराया हरिद्वार की समस्याओं से अवगत

मुख्यमंत्री को कराया हरिद्वार की समस्याओं से अवगत

हरिद्वार 20 जुलाई (कुलभूषण)    प्रदेष भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद कन्हैया खेवाडिया ने प्रदेष के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी से मुलाकात कर हरिद्वार की समस्याओ के बारे में विस्तार से चर्चा कर उन्हे अवगत कराते हुए समस्याओ का अविलम्ब निस्तारण कराये जाने कि मांग की।

इस मौके पर उन्होने प्रमुख रूप से उत्तरी हरिद्वार में चिकित्सालय का निर्माण कराये जाने व नगर में बढती अपराध की घटनाओ पर काबू पाये जाने के लिए चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अपने सुझाव दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हे जल्द ही इस दिषा में कार्यवाई किये जाने का आष्वासन दिया। कन्हैया खेवाडिया ने कहा युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आने चुनावों में भाजपा साठ से अधिक सीटो पर जीत दर्ज कर पुनः प्रदेष में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments