PM मोदी और CM योगी ने मजदूरों संग खाया खाना, थाली में परोसे 9 तरह के व्यंजन, देखें Video

0
624

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के साथ भोजन किया.

मजदूरों के साथ खाना खा रहे पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ मजदूरों के बीच में बैठकर खाना खा रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ आमने-सामने बैठे हैं. दोनों के आसपास मजदूर भी बैठे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थाली में रोटी, चावल, तीन-चार तरह की सब्जियां दाल खिलाई दे रहा है. पीएम मोदी के साथ बैठे मजदूरों ने यही खाना खाना. उनकी थालियों में भी सेम व्यंजन परोसे गए थे. इस वीडियो में सीएम योगी कुछ बोलते भी दिखाई दे रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने मजदूरों के साथ बैठकर 9 तरह के पकवान खाए. काशी विश्वनाथ धाम को बनाने वाले जो कारीगर हैं उन्हें आज एक ऐसा सम्मान मिला है, जिसका वह सपने में भी कल्पना नहीं कर पाए थे.

कॉरिडोर में स्टील का काम कर चुके झारखंड के रहने वाले मजदूर ने न्यूज नेशन को बताया कि किस तरह से पीएम मोदी ने उन पर पुष्प वर्षा की कंधे पर हाथ रखकर खाना खिलाया. सभी मजदूरों को 9 तरह के पकवान भी खिलाए गए हैं.

PM मोदी और CM योगी ने मजदूरों संग खाया खाना, थाली में परोसे 9 तरह के व्यंजन, देखें Video