देहरादून, लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी दल अपने अपने प्र्त्याशियों की जीत के लिये प्रचार प्रसार में लगे, उत्तराखण्ड़ में 19 अप्रैल को मतदान होना है | लोक जनशक्ति पार्टी जो एनडीए गठबंधन का हिस्सा है के कार्यकर्ता उत्तराखण्ड़ में जोर शोर से भाजपा के प्रत्याशियों की जीत के लिये लाभबंद्ध है, लोजपा के उत्तराखण्ड़ प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने आज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्महेंद्र भट्ट को सौंपा है | इस दौरान लोजपा के प्रधान महासचिव उमेश कुमार, प्रदेश सचिव मोहम्मद शोएब, प्रदेश सचिव नागेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बालेश्वर पंडित, मसूरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शमीम, प्रदेश सचिव पप्पू कुमार यादव, भारूवाला वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद रोशन, महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार, शिवरतन पंडित, जय गोविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




