Tuesday, August 25, 2026
HomeTrending Nowलोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को दूसरी बार...

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को दूसरी बार मिला सेवा विस्तार

देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (एचओडी) दीपक कुमार यादव को दूसरी बार छह माह का सेवा विस्तार दे दिया है। इस संबंध में सचिव पंकज कुमार पांडेय ने यह आदेश किए हैं।
यहां आपको बताते चलें कि दीपक यादव नवंबर 2023 में रिटायर हो गए थे, लेकिन सरकार ने उस समय उन्हें छह माह के लिए सेवा विस्तार दे दिया था। अब यादव का सेवा विस्तार 31 मई को समाप्त हो गया है। अब शासन ने उन्हें 6 महीने का और सेवा विस्तार दे दिया है। वहीं लोनिवि के अधिकारी उनके सेवा विस्तार से नाखुश नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments