Sunday, June 15, 2025
HomeTrending Nowशराब, बार में जमकर डांस फिर बवाल, 2 गुटों में विवाद के...

शराब, बार में जमकर डांस फिर बवाल, 2 गुटों में विवाद के बाद फायरिंग; युवक को लगी गोली

देहरादू।   उत्तराखंड के इस शहर में शराब पीने के बाद दो गुटों ने जमकर हंगामा काटा। डांस फ्लोर में जमकर थिरकने के बाद युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों के एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। यह पूरा मामला देहरादून का है।  वसंत विहार क्षेत्र में रविवार देर रात एक होटल के बाहर दो गुटों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली फर्श पर टकराने के बाद युवक के पैर में लगी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात को हुई। स्थानीय होटल में एक पार्टी चल रही थी। यहां कुछ लोग सहारनपुर के थे और कुछ स्थानीय। दोनों पक्षों में होटल के अंदर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां विवाद जैसे तैसे शांत हुआ तो बाहर आकर दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ने लगे। इनमें से एक युवक ने दूसरे को गाली दी तो आपस में हाथापाई भी होने लगी। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली नीचे फर्श पर टकराने के बाद एक युवक के पैर में लग गई। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान आभास चौहान निवासी बेहट सहारनपुर के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments