(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद में मूसलाधार वारिश से आम जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया। जहां तहां सड़के बाधित होने व गदेरों के उफान पर होने की सूचना मिल रही है। एन एच सहित अन्य संपर्क मार्गो पर वाहनो की आवाजाही प्रभावित हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग शिरोबगढ़ में कल रात से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने केदार नाथ आने वाले यात्रियों व नागरिकों से ऐतिहात बरतने की अपील की गई है।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार वारिश आफत बनती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्गो पर मलबे आने से अवरुद्ध होने की सूचना है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर शिरो बगढ़ के पास कल रात से मलवा आने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद पडी है। रुद्रप्रयाग चोपडा गढीधार मोटर मार्ग कुरझण के पास दो जगह अवरुद्ध हो गया जिसे बाद मे आवाजाही हेतु खोल दिया गया, भीरी पल्द्वाडी मोटर मार्ग पर जल भराव के चलते आलाजाही करने मे दिक्कतो का सामना करना पडं रहा है। गौरीकुंड बाजार में नाले का पानी ब्यापारियों की दुकाने में घुसने से नुकसान की सूचना है। अगस्त्यमुनी में विजयनगर गदेरा उफान पर होने से लोग दहसत में हैं। रुद्रप्रयाग मे पेट्रोल पंप के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाडी से रुक रुक कर पथ्थर गिरने का शिलसिला जारी है यहा पर जान जोखिम मे डालकर वाहनो की आवाजाही हो रही है। झिरमोली के पास चट्टान टूटने से यहां से गुजर रहे बाईक सवार बाल बाल बच गये। यहां भी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जनपद में आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त सेवाओं को तत्पर रखे जाने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में प्रतिवादन का उच्च स्तर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों से अपील की है। उन्होंने बताया कि संभावित किसी भी आपदा के दृष्टिगत संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि हर स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी व आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। इसके साथ ही किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं से किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में तत्काल खुलवाने, समस्त पुलिस चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट रहने तथा किसी भी आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग के दूरभाष संख्या-01364-233727, 8958757335, 8218326386 तथा टोल फ्री नंबर-1077 पर तत्काल दर्ज कराने की अपील की है।



