देहरादून, कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना चुनौती है जिसका सामूहिक प्रयासों जन जागरण से ही खात्मा करने की आवश्यकता है, लेकिन नव वर्ष पर मसूरी नैनीताल एवं अन्य पर्यटन स्थल में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा लेकिन प्रदेश सरकार कोरोना नियमों के प्रति गंभीर नहीं दिखी । केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर इतिश्री कर दी । अच्छा होता कि प्रदेश सरकारें भी नव वर्ष में कोरोना गाइड लाइन का पालन करती । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के विकराल रूप के दृष्टिगत सरकार को पिछली गलतियों से सबक लेना चाहिए और कोरोना से बचाव को युद्धस्तर पर प्रबंध होने चाहिए जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के बढ़ते स्वरूप पर चिंता जाहिर की है और अगले चालीस दिनों तक इसके असर की बात कही है ऐसे में इससे बचने को सामूहिक प्रयास होने चाहिए |




