उत्तरकाशी, जनपद के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात को आग लगने से भारी नुकसान होने की जानकारी मिल रही है सूचना पर पुलिस टीम फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी है l
बाजार के मध्य गोल्ड टंकी के पास जय कम्युनिकेशन की दुकान पर अचानक रात्रि में आग लगने से शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया, रात्रि में अचानक लगी आग से आसपास के लोग अपने घरों को खाली कर बाहर निकल आए, देर रात तक दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लग रहे, तब तक दुकान का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, समाचार लिखे जाने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था | बड़ी मसशक्त के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया |




