देहरादून, जनपद टिहरी के चंबा में सोमवार को हुये भूस्खलन में बड़ा अपडेट आया है। इस भूस्खलन से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम ने देर रात को पांचवा शव भी बरामद कर लिया है। घटना स्थल पर अभी भी मलबा जमा है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर आवाजाही रोक रखी है। फिलहाल रेस्क्यू कार्य बंद कर दिया है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज हैड कां. राकेश रावत द्वारा घटनास्थल से बताया गया की एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्य आपरेशन के दौरान पांचवें व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक का नाम सोहन सिंह रावत पुत्र रुकुम सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष, ग्राम किरगणी ब्लाक थोलधार बताया गया। मौके पर अभी भी कई टन मलबा बिखरा पड़ा है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर आवाजाही रोक दी है।



