लालकुआँ विधानसभा : पूर्व सीएम हरीश रावत को हराकर विजयी हुए भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

0
701

(मुन्ना अंसारी)

लालकुआँ, उत्तराखण्ड की सबसे हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी अंतर से हराकर अपनी जीत दर्ज की है जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जमकर खुशी मनाई इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ मोहन सिंह बिष्ट को अपने कंधों पर उठा लिया जिसके बाद रंग गुलाल उड़ाते हुए विजयी जुलूस निकाला ।
इस दौरान भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि ये जनता की जीत है जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा जो भी विकास कार्य है उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा । उन्होंने विधायक बनने के बाद अपनी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना बताया ।