कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम

0
896

“हम जो पेड़ लगाएं उसकी देखभाल और सुरक्षा जरुरी हो तभी वृक्षारोपण के कार्यक्रम सफल होंगे : गीता धामी”

देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने परिषद के पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण किया गया।
शुक्रवार सहस्त्रधारा रोड़ स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण तरला नागल, हेलीपैड के पास आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपण किया गया। इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि पेड़ लगना जरूरी है लेकिन इससे भी जरूरी है कि हम जो पेड़ लगाएं उसकी देखभाल और सुरक्षा जरुरी हो तभी वृक्षारोपण के कार्यक्रम सफल होंगे।
कार्यक्रम में कूर्माचल
परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी , उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी, संगठन सचिव गायत्री ध्यानी, मीडिया प्रभारी वीर सिंह बिष्ट, कांडली शाखा की अध्यक्ष मंजू देवपा , सचिव लक्ष्मण खनका , वन्दना बिष्ट , कांवली शाखा की सचिव प्रेमलता बिष्ट, कमला जोशी, प्रेमनगर शाखा की सचिव हंसा धामी गढ़ी शाखा के सम्मानित सदस्य राधा धामी , हंसा राणा , कमला उप्रेती , कल्पना वर्मा, तूलिका सती , कमला पांडे , राजेंद्र पंत पवन शर्मा डबराल , माजरा शाखा की पुष्पा अधिकारी, आईएफएस नसीम वन संरक्षक राकेश नेगी रेंजर आदि उपस्थित रहे।