Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowखेल महाकुंभ: न्याय पंचायत गर्वाण गांव में राइकॉ कंडियाल गांव ने मारी...

खेल महाकुंभ: न्याय पंचायत गर्वाण गांव में राइकॉ कंडियाल गांव ने मारी बाजी

टिहरी, जनपद में खेल महाकुंभ 2022 का आयोजन विगत 2 अक्तूबर से शुरू हो गया है। खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं के तहत आगामी 2 से 15 अक्तूबर तक न्याय पंचायत स्तर पर, 20 से 5 नवंबर तक तक विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जबकि 9 से 27 नवंबर तक जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में जिनमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 21 आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही 17 से 21आयु वर्ग में जनपद स्तर पर पेंटा थलन की विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी है।

खेल महाकुंभ के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खंड प्रतापनगर स्थित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत गर्वाण गांव में अंडर 14 आयु के बालक वर्ग और बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न की गई जिसमें राजकीय राजकीय इंटर कॉलेज कंडियाल गांव ने (खो-खो) बालक वर्ग और बालिका वर्ग में (प्रथम स्थान) (कबड्डी) बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान (गोला फेंक) बालक और बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान चक्का फेंक बालक और बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान रेस 100 मीटर में प्रथम बालक और बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान तथा रेस 600 मीटर में बालक वर्ग में प्रथम और बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया चल वैजयंती पुरस्कार भी राजकीय इंटर कॉलेज कंडियाल गांव के नाम रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments