Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandखाराखेत गांव आज भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है...

खाराखेत गांव आज भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है : गणेश गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश सेवा का लम्बा इतिहास रहा है। हमें इस बात के लिए गौरवान्ति होना चाहिए कि हमारी पार्टी ने सबसे अधिक बलिदान दिया’

देहरादून, उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान नमक कानून तोड़ने के लिए देहरादून के खाराखेत में चलाये गये नमक सत्याग्रह आन्दोलन के स्मृति स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नमक सत्याग्रह के आन्दोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि खाराखेत गांव आज भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है तथा आम जनमानस के लिए यह हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। यह वही गांव है, जहां 1930 में गांधीजी के नमक सत्याग्रह के आह्वान पर आजादी के मतवालों ने नून नदी में नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के दीवाने देशभर में नमक कानून तोड़ने के लिए एकजुट हो रहे थे। भला देहरादून इससे अछूता कैसे रहता।

सो, 20 अप्रैल की दोपहर अखिल भारतीय नमक सत्याग्रह समिति के बैनर तले महावीर त्यागी जी व साथियों की अगुआई में आजादी के मतवाले खाराखेत में एकत्रित हुए और नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चेताया कि अब बहुत दिनों तक उसकी मनमानी नहीं चलने वाली। आंदोलनकारियों ने वहां सात मई 1930 तक छह टोलियों में नून नदी पर नमक बनाया और फिर शहर के टाउन हॉल में बेचते हुए अपने साथियों सर्वश्री हुकम सिंह, अमर सिंह, रीठा सिंह, धनपति, रणवीर सिंह, कृष्ण दत्त वैद्य, नारायण दत्त, महावीर त्यागी, नरदेव शास्त्री, दाना सिंह, श्रीकृष्ण, नत्थूराम, ध्रुव सिंह, किशन लाल, गौतम चंद, चैधरी बिहारी, स्वामी विचारानंद, हुलास वर्मा, रामस्वरूप, नैन सिंह, किरण चंद आदि के साथ गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा कि नमक कानून ब्रिटिश सरकार द्वारा उपनिवेश काल में भारत में लागू किए गए सबसे घृणित कानूनों में से एक था। ब्रिटिश सरकार ने इस कानून के माध्यम से नमक के प्रोडक्शन और बेचने पर एकाधिकार स्थापित कर लिया था। नमक सत्याग्रह आन्दोलन ने आजादी के आन्दोलन में अहम भूमिका निभाई थी।
श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश सेवा का लम्बा इतिहास रहा है। हमें इस बात के लिए गौरवान्ति होना चाहिए कि हमारी पार्टी ने सबसे अधिक बलिदान दिया है। श्रीमती इन्दिरा गांधी, श्री राजीव गांधी जी ने देश की सेवा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये।

पूर्व मत्री श्री नवप्रभात ने कहा कि आज का दिन भारत की आजादी के लिए महत्वपूर्ण दिन था। देश की आजादी के लिए चलाये गये कई आन्दोलनों में एक महत्वपूर्ण आन्दोलन था नमक सत्याग्रह आन्दोलन। इस दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ने के लिए इस दांडी मार्च का आयोजन किया था। इस दिन गांधीजी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने अंग्रेजों ने नमक कानून को तोड़ा यह एक अहिंसात्मक आंदोलन और पद यात्रा थी। इसी लिए देश की आजादी के इतिहास में दांडी यात्रा को खासा महत्व दिया जाता है।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिहं बिष्ट, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक नारायण पाल, महामंत्री नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, गोदावरी थापली, ताहिर अली, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अकिल अहमद, गुल्जार अहमद, अर्जुन कुमार, राकेश नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल, संग्राम पुण्डीर, संजय जैन, ताहिर अली कुंवर पाल, सूरत सिंह नेगी, विनोद चैहान, ब्लाक अध्यक्ष मेघ सिंह, राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र तोमर, नरेश गांधी, गौतम डोगरा, सुरेन्द्र रांगड, संजय कुमार, अल्का शर्मा, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, मनीष नागपाल, भगवती सिंह, प्रधान विवेक कुमार, विपुल जैन, महेश जोशी, सोनू तोमर, सेवादल के नीरज त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने किया। इस अवसर पर श्रीमती शांति रावत, प्रणीता बडोनी, गरिमा दसौनी एवं लक्ष्मी अग्रवाल ने गांधी जी के भजन गाये। इससे पूर्व खाराखेत जाते हुए प्रेमनगर, नन्दा की चैकी आदि स्थानों मंे कांगे्रसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने भाऊवाला गांव पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शंकरचन्द रमोला का हालचाल जाना तथा इसके पश्चात यममुना काॅलोनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री रामप्रताप बहुगुणा को शाॅल ओडाकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments