Jio का ज्यादा वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 84 दिन का अर्फोडेबल पैक

0
415

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जहां अपने प्रीपेड प्लान के दामों में इजाफा किया था. वहीं, अब ग्राहकों की सुविधा के लिए उन्हें पैसे के मुताबिक, ढेरों प्लान उपलब्ध करा रही है, जिससे ग्राहक जिस तरह की चाहें वैसा रिचार्ज करा सकें.

किसी को डेटा की खूब जरूरत होती है तो किसी को केवल कॉलिंग प्लान चाहिए. किसी को सीमित समय का प्लान चाहिए तो किसी को लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ऐसे में रिलायंस जियो के पास कई तरह के प्लान है.

कुछ लोगों के घर में वाईफाई लगा है और उनका काम वर्क फ्राम होम चल रहा है. ऐसे में उन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती है. वे केवल लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश करते हैं. हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं.

400 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले इस प्लान को उन जियो यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिनके घर में WiFi लगा है या फिर जिन्हें कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी की जरूरत है. जिन यूजर्स के घर पर वाई-फाई है उन्हें केवल बाहर जाने पर ही मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ती है और ये प्लान 6GB डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैधता के अलावा 1000 एसएमएस भी ऑफर करता है.

जियो के 395 रुपये वाले इस प्लान के साथ कंपनी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. Jio Prepaid Plans के पोर्टफोलियो में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला ये सबसे सस्ता प्लान है. आइए आपको प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की भी जानकारी देते हैं.

इस प्लान के साथ डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस के अलावा मूवीज देखने के लिए Jio Cinema, लाइव टीवी देखने के लिए Jio Tv, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस देता है.