Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandगहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, एक की मौत, चार हुये घायल

गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, एक की मौत, चार हुये घायल

अल्मोड़ा, लगातार दो दिन से हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, रविवार को अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट से नौबाड़ा की तरफ जा रही स्विफ्ट कार नागार्जुन के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम द्वाराहाट से चार अन्य लोगों को अपनी कार से नौबाड़ा जा रहे थे। नागार्जुन के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया | मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कार स्वामी चौड़ा निवासी 26 वर्षीय गिरीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायलों में चौड़ा निवासी चंदन बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह, सिलंग निवासी प्रकाश सिंह पुत्र रणजीत भाकुनी, धमेड़ा निवासी दीपक रावत पुत्र नंदन सिंह और चौड़ा निवासी गोपाल बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट शामिल है। जिनका उपचार सीएचसी द्वाराहाट में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments