Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending NowJEE Main 2026: आकाश हरिद्वार के आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल के...

JEE Main 2026: आकाश हरिद्वार के आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल के साथ शहर में किया टॉप

हरिद्वार, ।आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), हरिद्वार के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल हासिल कर सिटी टॉपर का स्थान प्राप्त किया, जो सभी बैचों में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम और उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल शाम जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, हरिद्वार के 5 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

JEE Main 2026 (सेशन 2) में आकाश हरिद्वार के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल (AIR 1271) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद इशिता गुप्ता ने 99.15 परसेंटाइल, इंद्रनील गांगुली ने 99.06 परसेंटाइल, भाव्या अग्रवाल ने 99.02 परसेंटाइल और अद्रिजा साहा ने 99.00 परसेंटाइल प्राप्त किए। वही कार्तिक गुप्ता 98.94,अनुभव नेगी 98.90, प्रांशु गुप्ता 98.65, नित्यांत गुप्ता 98.65, एकांश पटेल 98.48, अर्णव बंसल 98.46, आदित्य नौटियाल 98.45, एकाग्र जैन 98.32,आद्या अग्रवाल 98.31, नवनीत ध्यानी 98.24, देवांश नेगी 98.19, भव्या गुप्ता 98.12, शिवांशु यादव 98.05, कनिष्क गर्ग 98.01, आदित्य शर्मा 97.82, मैत्रेयी दीक्षित 97.81, गौरव सिंह 97.59, फ़ैज़ अहमद 97.15, ध्रुव कुमार 97.11, आकाश सिंह 97.06,अनिक कुमार चौधरी 96.66, सोहम वार्ष्णेय. 96.17, लक्ष्य सिंह चौहान 96.17, विपंची त्यागी 96.14,अंश कुमार 95.37, लकी सैनी 95.33, और जीतेन्द्र सिंह 95.04 परसेंटाइल प्राप्त किए।

इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा, “हरिद्वार के छात्रों की सफलता उनकी मेहनत और आकाश के सशक्त शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है, जो हर स्तर पर छात्रों के विकास में सहायक है। उनकी लगन, निरंतर प्रयास और सुधार की भावना ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। मैं सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

ये परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और आकाश द्वारा प्रदान किए गए मजबूत मार्गदर्शन को दर्शाते हैं। इन परिणामों ने एक बार फिर छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और नियमित मूल्यांकन को दिया। इन सभी कारकों ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के सहयोग से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह तैयार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments