हरिद्वार ( कुलभूषण)स्वामी विवेकानंद भवन, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में आयोजित नेशनल सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम में दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, देवबंद से संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया तथा संस्थापक केएल अरोडा द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के एल अरोडा द्वारा अपने साथ नेशनल वाईस प्रेसिडेंट के रूप में , हरिद्वार से जगदीश लाल पाहवा, राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष के रूप में देहरादून से अतुल चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली से भारत भूषण अल्हाबादी, उपाध्यक्ष अतुल जोशी, गोकरण दत्त शर्मा, यशपाल मलिक, बिहार से प्रिंस कुमार तथा राष्ट्रीय सचिव के रूप में शिव कुमार गौड़, पंजाब से मुख्तियार सिंह, देहरादून से केके ओबेरॉय, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, महेश नारंग, लेखा परिक्षक के पद पर मुकेश कुमार गोयल, आरके जैन व डा. एसके अग्रवाल सलाहकार व अन्य सदस्यों की घोषणा की तथा सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोडा को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अजय अत्री, अरूण सूरी, अरूण प्रकाश शर्मा, आरपी शर्मा, यशपाल मलिक, बलराम अहलूवालिया, वाईके गुप्ता, राकेश जैन, कालीचरण वर्मा, लाखन गुप्ता, उषा गुप्ता, सुमन बाला गुप्ता, मूलचंद आनंद, रमेश चंद सैनी, शिव राम शर्मा, अनुपमा महाजन, सुपनीत सिंह, कुलदीप धमीजा, रंजन गुप्ता, रविन्द्र मिगलानी, राजीव गुप्ता, राजकुमार शर्मा, डा. मोहन लाल, बृजमोहन सिंघल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि आज वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के नाम के अनुरूप सबके वैलफेयर की सोच रहे हैं तथा सबके लिये जी रहे हैं। सीनियर सिटीजन अभी सहारनपुर से चलकर कई प्रदेशों तक पहुंची है पर अभी कार्य बाकी है।
अध्यात्म, शिक्षा, समाजिक जागरूकता किसी भी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक अब पीछे नही है तथा समाज की मुख्य धारा का नेतृत्व कर रहे हैं।



Recent Comments