Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandहमारा भारतवर्ष फिर से अखंड भारत के रूप में सामने आये और...

हमारा भारतवर्ष फिर से अखंड भारत के रूप में सामने आये और भारतीय संस्कृति की रक्षा हो यहीं हमारा संकल्प हैं : डॉ. शिवेंद्र

हल्द्वानी, भारत को हमने एक देश के रूप में नहीं बल्कि सदियों से मां के रूप में पूजा हैं। भारत माँ व भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप व वीर छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व में हजारों भारतीय वीर व वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी हैं। हमारा भारतवर्ष फिर से अखंड भारत के रूप में सामने आये और भारतीय संस्कृति की रक्षा हो यहीं हमारा संकल्प हैं। यह बात अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये डॉ. शिवेंद्र ने कहीं।
उन्होंने कहा कि यदि भारत के वास्तविक इतिहास पर नजर डालें तो जिन वीरों ने देश के लिए अपनी आहुति दी उनके मन में इस देश की मिट्टी व संस्कृति के लिए लगाव दिखता हैं और आजादी के बाद भी सीमा पर तैनात वीर सैनिक इस भरतभूमि से जुड़े हैं और इस देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को आतुर दिखाई देते है। देश की अंग्रेजों से आजादी के लिए संघर्ष के बीच डॉ. हेडगवार को यह दिखा की देश की आजादी के नाम पर सत्ता तो परिवर्तन हो जायेगा लेकिन जिस संस्कृति की रक्षा के लिए वीरों ने बलिदान दिया उस संस्कृति की रक्षा कौन करेगा।

इस धारणा के साथ 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई और आज संघ अपने स्वयंसेवकों के आजादी के बाद सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए वर्तमान में भारतीय गौरव अब फिर से वापस लौटने लगा है।
आज हमें इस देश के गौरव श्री राम मंदिर की स्थापना व अन्य क्षेत्रों में सफलता मिल रही हैं। इस मौके पर समिति के संयोजक व वक्ता सुरेश पांडेय ने प्राचीन भारतीय इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार विदेशी आक्रमणकारियों ने इस देश मे हमला कर भारतीय मूल संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया था। हमें अपनी वर्तमान व अगली पीढ़ी को यह सब संज्ञान कराना आवश्यक है जिससे हम अखंड भारत के सपने को पूरा कर सके।
कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए शहीद नायब सूबेदार उमेश सिंह की वीरांगना पत्नी राधिका देवी,शहीद मोहन चंद्र पाठक की पत्नी हेमा पाठक,शहीद जयपाल सिंह अधिकारी की पत्नी बीना अधिकारी व वीर पूर्व सैनिकों कर्नल भोला दत्त,ऑनरेरी सूबेदार मेजर कल्याण सिंह धामी,कैप्टन गोधन सिंह बिष्ट,मेजर गिरधर सिंह खड़का को अखंड भारत का स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल लक्ष्मण सिंह बजेठा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सभी का धन्यवाद किया |
भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर समिति के सह संयोजक तनुज गुप्ता,महिला प्रभारी इंदिरा तिवारी,मीडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल व नीमा अग्रवाल, खीम सिंह बिष्ट, एडवोकेट बिन्देश गुप्ता,पार्षद प्रमोद तोलिया, मधुकर श्रोत्रिय, डॉ विनय खुल्लर,दिनेश जोशी,प्रतिभा जोशी,कमल व कपिल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments