आईपीएल गर्ल तान्या पुरोहित ने की मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार मुलाकात

0
631

देहरादून, क्रिकेट की दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली तान्या पुरोहित ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की, सीएम धामी ने तान्या की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य क कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने तान्या को उत्तराखंड का गौरव कहा और उम्मीद जाहिर की कि आगे भी तान्या विश्व पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन करती रहेंगी।

तान्या ने आईपीएल के लगातार दो सीज़न के साथ साथ हाल ही में टी20 विश्वकप में अपनी दमदार एंकरिंग से सबका मन मोह लिया। सीपीएल, आईपीएल समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट्स में तान्या देश की चोटी कि हिंदी महिला एंकर्स में शुमार हैं। तान्या की दिग्गज हिंदी कमेंटेटर्स आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जतिन सप्रू आदि के साथ जुगलबंदी दर्शकों को खूब भा रही है। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली तान्या ने श्रीनगर से ही स्कूली पढ़ाई के साथ साथ पत्रकारिता और जनसंचार में एमए किया हुआ है। तान्या एंकरिंग के साथ एनएच10 समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में एहम् किरदार निभा चुकी हैं।