Monday, June 1, 2026
HomeSportIPL 2026 Final: आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैम्प‍ियन

IPL 2026 Final: आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैम्प‍ियन

IPL 2026 Final- Social Media Reactions: 17 साल तक खिताब के लिए तरसने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए पिछले 2 साल किसी चमत्कार से कम नहीं रहे। साल 2025 में अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम ने साल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत ली है। इसी के साथ आरसीबी अब मुंबई इंडियंस और सीएसके के साथ अब आईपीएल खिताब को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम बन चुकी है। आरसीबी के लिए एक बार से उनके सबसे बड़े हीरो विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में अपने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नाबाद 75 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर अपनी टीम को ये रिकॉर्ड जीत दिलाई। वहीं गुजरात की टीम दूसरी बार फाइनल में हारकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने से चूक गई। आरसीबी को जिताने के बाद कोहली ने कहा, ‘मैंने कुछ लड़कों से कहा कि पिछले साल जैसा दबाव आज नहीं दिख रहा है। आज रात लड़कों का संयम साफ झलक रहा था। ब्रेक के बाद हमें दो हार मिलीं, लेकिन हम टॉप पर रहना चाहते थे। मुंबई के खिलाफ जीत ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया। ऐसे लड़कों का समूह होना जहां आपको यह महसूस न हो कि टीम के लिए अकेले आपको ही आगे आना है वाकई अद्भुत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments