रुद्रप्रयाग – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग तथा औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से “सुरक्षित दवाएँ – सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत तिलवाड़ा के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह के अध्यक्षता में औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने तिलवाड़ा के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया,।
इस अवसर पर औषधि निरीक्षक अमित आजाद के द्वारा कारोबारियों को जागरूक करने के उद्देष्य से बताया कि दवा प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से फार्मासिस्ट की उपस्थिति आवश्यक है तथा समय-समय पर एक्सपायर दवाईयों का सही स्टाॅक से पृथक करना, सी. सी. टी. वी. कैमरा लगाने तथा मन प्रभावी औषधियों को बिना डाॅक्टर के परामर्श के विक्रय न करने के सख्त निर्देष दिए गये। साथ ही प्रतिष्ठानों का उचित रखरखाव एवं भंडारण औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 के अनुसार करना आवशयक है। जिन दुकानों में निरीक्षण के दौरान गंदगी पायी गयी, उस पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए, तत्काल रूप से प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देषित किया। औषधि निरीक्षक, अमित आजाद ने बताया कि किसी भी परिस्थिति मेें औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 के प्राविधानों के अनुपालन सम्बन्धी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एक्ट का उल्लघंन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सही दवा सही समय पर सही मरीज के पास पहुंचे तथा किसी भी तरह की मनःप्रभावी, तथा अन्य संवेदनशील दवायें बिना डाॅक्टर परामर्ष के विक्रय न की जाए और एक्सपायर दवाईयों का समय-समय पर निस्तारण किया जाना चाहिए। इस तरह की कार्यवाही आगामी समय में भी लगातार जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।



Recent Comments