Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowविश्व बैंक ने साल 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था के 8.3 फीसद...

विश्व बैंक ने साल 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था के 8.3 फीसद की दर से ग्रोथ करने का लगाया अनुमान

नई दिल्ली,। विश्व बैंक ने साल 2021 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जारी किया है। विश्व बैंक ने कहा है कि साल 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.3 फीसद की विकास दर रहने का अनुमान है। इससे पहले विश्व बैंक ने कहा था कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10.1 फीसद की दर से ग्रोथ करेगी। वाशिंगटन स्थित वर्ल्ड बैंक की ओर से मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में COVID-19 की दूसरी लहर से सेवाओं समेत दूसरी चीजों पर प्रभाव पड़ा है।

विश्व बैंक ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस महामारी का सबसे बड़ा प्रकोप देखने को मिला। यहां काफी अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हुए, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में विश्व बैंक ने कहा कि साल 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5.6 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में 2019 में चार प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई थी हालांकि, साल 2023 में, भारत की अर्थव्यवस्था में 6.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments