Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandभारतीय व्यापार मण्डल ने किया संगठन विस्तार

भारतीय व्यापार मण्डल ने किया संगठन विस्तार

देहरादून, भारतीय व्यापार मण्डल व्यापारियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरन्तर आगे बढ़ रहा है, दून के एक होटल में संगठन का द्वितीय विस्तार समारोह आयोजित किया | जिसमें भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वैभव जैन जी व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय मुख्य अथिति के रूप में रहे |
इस मौके पर भारतीय व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में संजीव शर्मा प्रदेश महामंत्री, श्रीमती सुशीला खत्री भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, सत्य प्रकाश नौटियाल को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष, श्री बेणी राम उनियाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार प्रदेश मंत्री, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अनमोल बिंजोला पार्षद, महानगर उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, पवन सैनी जिला उपाध्यक्ष, गगन शर्मा जिला मंत्री, श्याम मोहन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राजीव भार्गव प्रदेश मंत्री, विपुल शर्मा महानगर युवा उपाध्यक्ष, करन चौधरी जिला उपाध्यक्ष, राहुल सैनी को महानगर देहरादून उपाध्यक्ष, कुसुम सिद्धू उत्तराखंड प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, कविता पाल ब्लॉक अध्यक्ष ढोई वाला, मनिंदर कौर ब्लॉक संरक्षक ढोई वाला, कृष्ण तड़ियाल ब्लॉक महामंत्री डोईवाला बनाए गए |
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखण्ड प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने का है और किसी का भी कोई भी समस्या व्यापारियों की होगी तो उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारा संगठन काम करेगा |
कार्यक्रम में मातृ शक्ति रेणु डी सिंह, रजनी सिन्हा, कुसुम सिद्धू, प्रीति शुक्ला, एकता त्रिपाठी, मनिंदर कौर, प्रेम लता, गुड्डी पॉल, कविता पॉल, रीना चौहान, विनिता किशाली, बीना भट्ट, मानसी खत्री ने भी शपथ ली, विस्तार समारोह में उत्तराखण्ड के सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments