Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowराम प्रसाद डोभाल सेवार्थ ट्रस्ट के दंत चिकित्सा अस्पताल का उद्घाटन

राम प्रसाद डोभाल सेवार्थ ट्रस्ट के दंत चिकित्सा अस्पताल का उद्घाटन

देहरादून, प्रदेश के प्रसिद्ध हिंदी के साहित्यकार व कवि स्वर्गीय राम प्रसाद डोभाल जी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा रामप्रसाद डोभाल सेवार्थ ट्रस्ट की स्थापना कर उसके तत्वाधान में पंडितवाड़ी में दंत चिकित्सा का अस्पताल शुरू किया जे जिसका विधिवत उद्घाटन आज मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व विशिष्ट अतिथि महानगर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने रिबन काट कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि अक्सर हम शरीर की अनेक समस्याओं के बीच दांतों की सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं जबकि सच बात यह है कि शरीर की कम से कम सौ बीमारियों को वजह हमारे अस्वस्थ दांत हो सकते हैं इसलिए सौ बीमारियों से दूर रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने दांतों की सेहत दुरुस्त रखें।
धस्माना ने कहा कि पिछले तीन दशकों में दंत चिकित्सा ( डेंटिस्ट्री) ने बहुत तरक्की की है और आधुनिक पद्धति में अब दांत की बीमारियों के इलाज के आधुनिक पद्धतियों में बीमार दांत को तोड़ने की बजाय उसको बचाने का प्रयास सबसे पहले किया जाता है और उसके लिए रूट कैनाल , इम्प्लांट आदि आधुनिक तकनीक अपनाई जाती है। धस्माना ने अस्पताल की निदेशिका डाक्टर युक्ति डोभाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी मरीज उनके अस्पताल में इलाज के लिए आए वो स्वस्थ हो कर जाए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महानगर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने ट्रस्ट के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की सेवा के लिए स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा दोनों सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं और महानगर देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड राज्य में डाक्टर युक्ति के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जनता को दंत रोग मुक्त किया जाए ऐसी हम सब की कामना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्गीय राम प्रसाद डोभाल जी के सुपूत अनुज डोभाल ने की।
कार्यक्रम में पंडितवाड़ी के पार्षद अभिषेक तिवारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश धीमान, कांवली के पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, श्री कमर सिद्दीकी, श्री नागेश रतूड़ी, श्री जितेंद्र जायसवाल, श्री आनंद सिंह पुंडीर, श्री राम कुमार थपलियाल आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments