Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandमानसून को देखते हुए पूर्ति विभाग ने की तैयारी,तीन माह का राशन...

मानसून को देखते हुए पूर्ति विभाग ने की तैयारी,तीन माह का राशन अग्रिम भेजा गया

रुद्रप्रयाग- जनपद में मानसून सीजन के दौरान किसी भी प्रकार से खाद्यान्न की कमी न हो, इसके लिए पूर्ति विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग द्वारा जनपद की सभी सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों पर तीन माह का राशन अग्रिम रूप से उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही भूस्खलन एवं मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का भी भंडारण किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद की सभी 340 सस्ता गल्ला दुकानों तक तीन माह का राशन पहुंचा दिया गया है। इसके अतिरिक्त मानसून के दौरान संभावित आपात परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त खाद्यान्न सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में लगे कार्मिकों तथा जरूरतमंद लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान (राहत) पैकेट भी तैयार कर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी यात्रा सेक्टरों में दो माह का अतिरिक्त राशन भी अग्रिम रूप से भेज दिया गया है, जिससे यात्रा मार्ग पर किसी भी स्थिति में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त गैस सिलेंडर का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि मानसून के दौरान आमजन और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments