Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंचायत साईंपोलू निवासी बिष्ट के खेत का बैगन...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंचायत साईंपोलू निवासी बिष्ट के खेत का बैगन को मिला तीसरा स्थान, जिप सदस्य ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़, विकासखंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत साईंपोलू निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट के खेत का बैगन की राज्य में तीसरे स्थान पर आया। आज ग्राम पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बिष्ट की पत्नी पुष्पा बिष्ट को सम्मानित किया। कहा कि क्षेत्र के किसानों को इनसे प्रेरणा लेकर कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र में रोजगार खोजकर कर उल्लेखनीय कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
बीते दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साईपोलू निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने खेत के उत्पादों के साथ भाग लिया।
देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में नरेंद्र का बेगन तीसरे स्थान में आया। कृषि मंत्री तथा निदेशक द्वारा बिष्ट को पुरस्कृत किया गया था।
आज सांईपोलू में आयोजित ग्राम पंचायत की बैठक में जिपं सदस्य मर्तोलिया ने नरेंद्र सिंह बिष्ट की सफलता की सच्ची कहानी सांझा की। महिला स्वयं सहायता समूह के आस पास के सदस्यों को बिष्ट के बगीचे को देखने तथा समझने के लिए नियमित रूप से सफल स्थलों को देखने के लिए रुट चार्ट बनाने को कहा। जिन सदस्य जगत मर्तोलिया ने बिष्ट की पत्नी पुष्पा बिष्ट को इस मौके पर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में बिष्ट परिवार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस तरह के किसानों को सम्मानित कर आगे भी सम्मान दिया जाएगा। बैठक के बाद जिला पंचायत सदस्य ने बिष्ट की बागवानी तथा सब्जी उत्पादन के कार्यों को देखा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह नेगी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश सिंह गनघरियां, एन. आर. एल. एम. की ज्योति फार्मसिस्ट बीरेंद्र सिंह सयाना सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

गांवों को स्वच्छ एवं साफ़ रखने की अपील का पड़ने लगा असर, सरमोली के लोगों ने की गांव की सफाई

मुनस्यारी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की हिमालय क्षेत्र के गांवों को स्वच्छ एवं साफ़ रखने की अपील का असर दिखाई देने लगा है। ग्राम पंचायत सरमोली के महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आज बैठक के बाद अपने गांव की सफ़ाई की। इस मौके पर गांव को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।
ज्ञात रहे कि बीते सप्ताह ग्राम पंचायत की विशेष बैठक में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जिपं सदस्य मर्तोलिया ने अपील किया था कि अगर हम अजैविक कूड़ा निस्तारण मैनेजमेंट से करते है,तो हमारा गांव साफ सुथरा हो सकता है।
मर्तोलिया ने कहा कि हिमालय क्षेत्र के इन गांवों का स्वच्छ एवं साफ़ रहना हिमालय ही नहीं विश्व के लिए वेहद आवश्यक है।
इस अपील को धरातल पर उतारने वाला पहला गांव आज ग्राम पंचायत सरमोली बन गया है। महिला स्वयं सहायता समूह की ग्राम संगठन की अध्यक्ष रुकमणी पांगती तथा नौला मां स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीमा धर्मसक्तू के नेतृत्व में महिलाओं ने आज गांव में फैले अजैविक कूड़ा को जमा किया। जमा कूड़ा को समुदाय के सहयोग से हल्द्वानी कूड़ा निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर इन्द्रा मर्तोलिया, गीता निर्खुपा, चम्पा पांगती, तनुजा पांगती, गीता हरकोटिया आदि मौजूद रहे।May be an image of 4 people, people standing, tree and outdoors

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments