हरिद्वार (कुलभूषण) ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा आईएफईडी के कंट्री डायरेक्टर जेम्स मार्क शील्ड के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया है। कंट्री डायरेक्टर के परियोजना क्षेत्र में गतिविधियों के निरीक्षण के दौरान ग्रामोत्थान रीप परियोजना की परियोजना निदेशक झरना कामठन आईफैड की जनरल सलाहाकार निशिथा वरिष्ठ व मैनेजमेन्ट कन्सलटेन्सी फर्म के टीम लीडर आलोक जैन व फर्म के कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र कुकरेती शामिल थे।
कंट्री डायरेक्टर एवं टीम का स्वागत हरिद्वार में पंहुचने पर जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामोत्थान रीप संजय कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। कंट्री डायरेक्टर एवं परियोजना निदेशक व भ्रमण में आये सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में रीप परियोजना के तहत स्वागत कलस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित “West Flower Managements” का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस यूनिट में मंन्दिरों से एकत्रित फूलों का प्रसंस्करण कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाये जा रहे है। सदस्यों द्वारा यूनिट में स्थापित मशीनों का महिलाओं द्वारा संचालन, उत्पादन व उत्पादों की पैकेंजिग का संजीव अवलोकन किया सदस्यो द्वारा महिलाओं से सीधे वार्ता कर इस यूनिट के परिणाम, आय सृजन आय सहित भविष्य की रणनीति पर सघन रूप से चर्चा की। कंट्री डायरेक्टर इस यूनिट की कार्य प्रणाली व उत्पादन प्रक्रिया से काफी प्रभावित हुए। उन्होने इस कार्य की बहुत सरहान की तथा महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा उनके द्वारा यह अभिनव प्रयास बहुत ही अच्छा है। इसके पर्यावरण संरक्षण, आय सृजन व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। इसके उपरान्त कंट्री डायरेक्टर , परियोजना निदेशक ने जनपद में संचालित परम्परागत तरीके से तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पादों तेल, मसाले, मल्टी ग्रीन आटा, इत्यादि की मशीनो का संजीव अवलोकन किया गया, मेदान्स द्वारा वर्ममान में परियोजनान्तर्गत सम्पादित तीन स्वायत्त सहकारिताओं के साथ अनुबन्ध कर रॉ मटेरियल Raw Material) की सप्लाई भी ली जा रही है। तथा स्वायत्त सहकारिताओं के सदस्यों को तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर उनके गुणवत्तायुक्त विभिन्न उत्पाद बनाये जा रहें है। मेदांस – ग्रामोत्थान रीप परियोजना के साथ प्राइवेट पार्टनर के रूप में कार्य कर रही है।
कंट्री डायरेक्टर, परियोजना निदेशक रीप एवं सदस्यों ने ‘मीठी गंगा एफपीओ (एफपीओ) का भी निरीक्षण किया गया। मीठी गंगा मे भ्रमण के दौरान उन्होने मौन पालन कास्तकारों से शहद कय की प्रक्रिया, शहद प्रसस्करण की इकाई का संजीव प्रदर्शन तथा शहद की पैकेजिंग व्यवस्था व प्रसंस्कृत शहद की भण्डारण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। कंट्री डायरेक्टर ने मीठी गंगा के तहत तैयार शहद उत्पाद विपणन कार्यों की विशेष रूप से सरहाना की तथा निदेशक मण्डल सदस्यो को इस अभिनव के लिए बधाई दी।
कंट्री डायरेक्टर, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप, तथा भ्रमण में आये समस्त सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी-हरिद्वार से बैठक कर उनके अनुभव व रीप परियोजनान्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों में विस्तृत चर्चा की गई। तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनको प्रदान किये गये सुझावों / अनुभव व अभिनव प्रयासों की विशेष रूप से सरहाना की तथा कंट्री डायरेक्टर, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप व भ्रमण सदस्यों द्वारा पीलीभित हाउस में “हाउस ऑफ हिमालय का भी भ्रमण किया गया।
कंट्री डायरेक्टर, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप आईएफईडी सलाहाकार व एमसीएफ टीम सदस्यों के भ्रमण का दायित्व जिला परियोजना प्रबन्धक, संजय कुमार सक्सेना द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन / मार्गदर्शन से किया गया, टीम सदस्यो में भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबन्धक रीप संजय कुमार सक्सेना, स०प्र० सेल्स श्री अमित शर्मा, स०प्र० आजीविका, शिव शंकर बिष्ट, स०प्र०-1&5। काम सिंह सहित विकासखण्ड बहादराबाद की समस्त रीप टीम, सहकारिताओं के निदेशक मण्डल, स्टाफ सहित अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे।



Recent Comments