Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowआईएएस राधा रतूड़ी बनीं प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

आईएएस राधा रतूड़ी बनीं प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

देहरादून, वरिष्ठ आईएएस एवं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रतूड़ी ने डा. एस एस सिंह सन्धु का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया। नौ नवंबर, 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुंचने वाली रतूड़ी पहली महिला हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान रतूड़ी ने अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति और पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों। उनके पति अनिल रतूड़ी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए। छात्र जीवन से लिखने का शौक रखने वाली रतूड़ी ने पहले पत्रकारिता में हाथ आजमाया। अस्सी के दशक की शुरूआत में कॉलेज पत्रिका के संपादकीय बोर्ड में शामिल रहीं रतूड़ी दो साल तक इसकी संपादक भी रहीं।Uttarakhand Ias Radha Raturi Becomes First Woman Chief Secretary Order Issued - Amar Ujala Hindi News Live - Uttarakhand:एस एस संधु का कार्यकाल समाप्त, राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला ...
मुंबई से 1985 में इतिहास में स्नातक की उपाधि लेने के बाद रतूड़ी ने जन संचार का कोर्स किया तथा थोड़े समय के लिए ‘इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार और ‘इंडिया टुडे’ पत्रिका में काम किया । रतूड़ी ने संघ लोकसेवा आयोग की तीन बार परीक्षा दी और तीनों में ही सफल हुईं। पहली बार वह भारतीय सूचना सेवा के लिए चुनी गयीं और उन्हें दिल्ली में तैनाती मिली।
उन्होंने 1987 में दूसरी बार फिर परीक्षा दी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुनी गयीं। प्रशिक्षण के लिए वह हैदराबाद गयीं जहां वह अपने भावी पति अनिल रतूड़ी से मिलीं । अपने पिता के कहने पर 1988 में उन्होंने एक बार फिर परीक्षा दी और इस बार वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गयीं । रतूड़ी मध्यप्रदेश कैडर की थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना कैडर बदलकर यूपी कर लिया ।

नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने  पदभार ग्रहण  

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव  कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। - RK TV News
देहरादून(आरएनएस)।  नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव  रतूड़ी को पदभार सौंपा।  इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं  का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव  शैलेश बगोली, अरविंद सिंह ह्यांकी, राधिका झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सेवानिवृत हुए डॉ. संधु, राज्यपाल से की मुलाकात :

प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा की मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की।

 

दून मंडी के आढ़तियों पर किसानों ने लगाया बकाया धनराशि हड़पने का आरोप

“किसानों ने दी छः फरवरी को देहरादून सब्ज़ी मंडी पर तालाबंदी करने को चेतावनी दी है”

देहरादून, भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फॉउंडेशन ने दून मंडी के आढ़तियों पर किसानों की बकाया धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है उन्होंने सरकार से आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई कर किसानों की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने पर छः फरवरी को देहरादून सब्ज़ी मंडी पर तालाबंदी करने को चेतावनी दी है

बुधवार को उत्तराखंड़ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फॉउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमेश्वर दत्त शर्मा ने आरोप लगया कि आढ़तिए राज्य के किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं दो वर्षो के बाद भी देहरादून मंडी के आढ़तियों ने उत्तराकाशी जिले के 200 से अधिक किसानों की डेढ़ करोड़ की बकाया धनराशि नही लौटाई है इसके अलावा धनराशि माँगने पर आढ़तिए किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते है उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा आरोपी आढ़तियों पर कार्रवाई करते हुए पांच फरवरी तक किसानों की बकाया धनराशि वापस नही लौटाई जाती हैं तो छ: फरवरी को प्रदेश के समस्त किसान देहरादून की निरंजनपुर सब्ज़ी मंडी पर तालाबन्दी के लिए बाध्य होंगे |

 

नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ कैक काटकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जन्मदिवस

कैबिनेट मंत्री जोशी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाये देते बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम। - देव भूमि समीक्षा
देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस 25 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए सेवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आज सामुदायिक भवन गुनियालगाँव देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस कैक काटकर धूमधाम के साथ जन् दिवस मनाया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जय श्री राम के नारे के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा इस सेवा सप्ताह के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर गरीब असहाय लोगों की मदद कर उनको जरूरत की चीज़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी ने लोगो के दिलों पर राज करते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा उसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब वंचितों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गरीब लोगों का उत्थान होगा तो देश का उत्थान होगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा केंद्र ओर राज्य सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब वंचितों और महिलाओं को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में मोदी और धामी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को क्षेत्रवासियों को अयोध्या रामलला के दर्शन करने का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्म दिवस पर देहरादून के पुरकुलगांव में बारात घर बनाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, बीजेवाईएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पूनम नौटियाल, अनुराग, किरण आदि उपस्थित रहे।

 

लोक गायका मंजू सुन्दरियाल और विपिन राणा गीतों पर झूमे लोग, स्टेट हैंडलूम एक्सपो में मधुबनी पेंटिंग रही खासी धूम

देहरादून, स्टेट हैंडलूम एक्सपो मधुबनी पेंटिंग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपने घरों की सजावट के लिए एक्सपो में आने वाले लोग मधुबनी पेंटिंग्स की भी खासी खरीदारी कर रहे हैं।
आज एक्सपो में खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ उमड़ी। शाम के समय मौसम सर्द होने के बावजूद काफी लोग सांस्कृतिक और संध्या का लुत्फ उठाने और खरीदारी करने पहुंचे।
एक्सपो में आज इंदू भट्ट ममगांई के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। सर्वप्रथम होलिका गणेशा,जागर गीत,ग्यूराल फूल, थड़िया और चौफला नृत्यों ने एक्सपो में समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में सतेन्द्र, अज्जू, अभय, नील, रीता, देविका, दिव्या और पिंकी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में संगीतकारों ने भी अपने संगीत का जादू बिखेरा। वीरेंद्र, सुशील कुमार शर्मा, संजय नौटियाल ने अपने गीतों से लोगो का ख़ूब मनोरंजन किया और लोग नाचने में मजबूर हो गए।
हैंडलूम एक्सपो में प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग का स्टाल लगाया गया है। इनकी यह कलाकारी हर राज्य में प्रसिद्ध हैं। इस पेंटिंग को 11 परिवार के सदस्य अपने हाथों से बनाते हैं। इस पेंटिंग को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 30 जनवरी को बिहार की सरकार की तरफ़ से भी सम्मान दिया गया। मधुबनी पेंटिंग के विषय ज्यादातर रामायण, महाभारत, जीव-जंतु से जुड़े होते हैं। इनकी ख़ासियत यह है कि यह हैंडमेड कागज से बनते हैं। इनका मूल्य 50 रुपए से 10,000 रुपए तक जाता हैं। कलाकारों की यह अनोखी पेंटिंग काफी लुभा रही है और लोग इन पेंटिंग्स में काफ़ी दिलचस्प ले रहे हैं।
एक्सपो में एक स्टाल राजस्थान के मशहूर चादर का भी हैं इसमें प्योर कॉटन,मशलीन कॉटन, पर्कील कॉटन आदि का इस्तेमाल हुआ हैं और ये सारा काम हैण्डब्लॉक का हैं।
इसमें अलग- अलग तरह की चादरें जैसे कि अनोखी चादर, हैण्डब्लॉक बेडकवर, कॉटन कुशन कवर आदि हैं।
राजस्थान, जयपुर, बागुरु में 5 -6 लोग मिलकर यह काम करते हैं। इसका मूल्य 800 रुपए से शुरू होकर 3,500 रुपए तक होता है। लोगों को यह राजस्थानी चादरें काफ़ी पसंद आ रहीं हैं।
इस दौरान एम.एस.सजवान, उप निदेशक उद्योग, श्री मृत्युंजय सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग, मेला अधिकारी श्री प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments