रुद्रप्रयाग , जनपद के सतेराखाल में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को हाइजैनिक किट, पोषण किट एवं शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, रुद्रप्रयाग जनपद में यह दूसरा कार्यक्रम था, जिसके माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान यह भी अनुरोध किया गया कि सतेराखाल क्षेत्र में नए श्रमिक कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, जिन पंजीकृत श्रमिकों को आज सामग्री प्राप्त नहीं हो पाई है, उन्हें भविष्य में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक परिवारों के हित में संचालित ऐसी योजनाएं निश्चित रूप से उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
श्रमिकों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।




