Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandमानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित

देहरादून, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चेयरमैन मोहित जैन और अन्य अतिथियों ने योग शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोहित जैन ने कहा कि योग से हम अपने आपको रोगों से दूर रख सकते हैं। योग की मदद से हम तनाव से भी खुद को दूर रख सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर कुलदीप विनायक, सुखमाल जैन, रचना जैन, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, राकेश जैन, लोकेश गुप्ता, सुभाष चंद्र शतपथी, अनिल वर्मा, प्रेमलता वर्मा, विशम्भर नाथ बजाज, अमित अरोड़ा मौजूद थे।

इन्हें किया गया सम्मानित

इस दौरान ममता आनंद, सीमा जोहर, संजीव चांदना, मोहन लाल विरमानी, स्वरूप सिंह भंडारी, शशिकांत दुबे, मनोज जायसवाल, सुधीर वर्मा, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, रंजीता राणा, अजित पंवार, डॉ. त्रिलोक सैनी, मनोज वर्मा, गीता वर्मा, विपिन जोशी, मुनि वैष्णव को सम्मानित किया गया।

 

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस : भाजपा बूथ स्तर पर करेगी आयोजित करेगी कार्यक्रम

 

देहरादून, भाजपा महानगर कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई हैं। पहले दिन आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित पर जोर दिया गया।

महानगर कार्यालय में हुई बैठक में महानगर प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 को डॉ. श्याम प्रसाद मखुर्जी का बलिदान दिवस और 25 आपातकाल का काला दिवस मनाया जाना है। 26 जून को सभी बूथों पर पीएम मोदी की मन की बात सुनी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर दिया। इसके साथ ही मंडल कार्य समिति की बैठकों को लेकर भी मंथन हुआ। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक शनिवार को चार सत्रों में होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और राज्यसभा सांसद नरेश बसंल भी मौजूद रहेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री रतन सिंह चौहान किया। इस मौके पर कार्यसमिति संयोजक विनोद शर्मा, अनंत सागर, सुनील शर्मा, डा. उदय सिंह पुंडीर, मंडल और मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments