Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowहडको की तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक : अधिक से अधिक...

हडको की तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक : अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने का आह्वान

देहरादून, हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (हडको), भारत सरकार का उपक्रम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की अप्रेल-जून, 2021 तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17 जून गुरुवार को सांय 4 बजे किया गया। इस का शुभारम्भ विशेष अतिथि  सौरभ गुप्ता, वरिष्ठ लेखाकार, देहरादून के द्वारा किया गया। हडको मुख्यालय, राजभाशा विभाग से डॉ. रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाषा) ने जूम के माध्यम बैठक में भाग लिया।

हडको क्षेत्रीय प्रमुख,  संजय भार्गव द्वारा  सौरभ गुप्ता जी एवं डॉ. रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाषा) का स्वागत करते हुए हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के विषय में विस्तार से अवगत कराया तथा पूर्व में जारी दिशानिर्देशों पर चर्चा की व अनेक सुझाव दिये। संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त),अशोक कुमार लालवानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने का अनुरोध किया गया।  बलराम सिंह चौहान, उप प्रबंधक(आई.टी.) /हिन्दी नोडल अधिकारी(राजभाषा) ने अवगत कराया कि हडको क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 92 प्रतिशत कार्य हिन्दी में किया जा रहा है, इसे बढाने हेतु भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, आषा है कि जल्दी ही हम शत प्रतिशत कार्य हिन्दी में करेंगे।

सौरभ गुप्ता द्वारा अपने व्याख्यान में वैश्विक पटल पर हिन्दी का स्थान एवं अन्य भाषाओं के साथ इस का तुलनात्मक विवरण के साथ प्रस्तुतीकरण किया। अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा को गर्व के साथ प्रयोग करने की प्रेरणा दी, हिन्दी मातृभाषा होने के कारण हिन्दी में कार्य करना और भी आसान हो जाता है। डॉ. रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाषा) ने सुझाव दिया कि जिन पत्रों को जवाब देना अपेक्षित नहीं है उन पत्रों की पावती भी प्रेषित की जाए तो पत्राचार में अवश्य ही बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय की आगामी पत्रिका के लिए भी सूझाव दिया। इस बैठक में  शंकर चौधरी, उप प्रबंधक(विधि), जगदीश चन्द्र पाठक, सहायक प्रबंधक(वित्त)/नोडल सहायक(राभा)  वम्सी, प्रबंधन प्रक्षिशु (वित्त) एवं  कीर्ति राणा प्रबंधन प्रक्षिशु(वित्त),  डी.एन. भटट एवं  रविन्दर कुमार ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रमुख,  संजय भार्गव द्वारा हडको क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से  सौरभ गुप्ता, डॉ. रेखा चन्दोला एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments