सीएसआर के तहत हडको ने कचरा प्रबंधन हेतु नगर निगम को दिये पांच वाहन

0
564

देहरादून, हडको द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वाह सीएसआर योजना के अंतर्गत नगर निगम देहरादून को ठोस कचरा प्रबंधन हेतु पांच वाहन दिए गए, जिनका लोकार्पण माननीय मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त मनुज गोयल , हडको क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव , स्वास्थय अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, पार्षद विनोद कुमार द्वारा किया गया । यह वाहन हर्रवाला एवं अन्य चिन्हित वार्ड के लिए कचरा प्रबंधन कार्य करेंगे |
इस अवसर पर वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन कुमार सडाना, हडको देहरादून से विवेक प्रधान ,अशोक लालवानी , शंकर चौधरी , बलराम चौहान एवं डीएन भट्ट सम्मलित रहे |