Friday, April 24, 2026
HomeStatesUttarakhandहडको देहरादून द्वारा खेल दिवस 2024 का किया गया आयोजन

हडको देहरादून द्वारा खेल दिवस 2024 का किया गया आयोजन

देहरादून, हडको देहरादून द्वारा कर्मियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया। क्षेत्रीय प्रमुख, आकाश त्यागी द्वारा अवगत कराया गया की आज प्रतियोगितात्मक एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समय की मांग है साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 09.02.2024 को हडको देहरादून द्वारा सहस्तधारा रोड पर होटल हिल व्यू के मैदान में खेल दिवस का आयोजन किया गया ।

इसमें हडको कर्मियों के साथ साथ उनके परिवार जनों द्वारा भी प्रतिभागिता की गई । आयोजन में बाल थ्रो, तेज चलना, ब्लाइंड फोर्ड, दौड़, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस के साथ-साथ कार्यालय में आयोजित कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजायोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में अंजलि त्यागी,  माही त्यागी,  अशोक कुमार लालवानी, भावना, विवेक प्रधान, बलराम सिंह चौहान, धर्मानंद भट्ट, रविन्द्र कुमार, प्रताप लाल, तानिया ठकराल, जतिन वोरा, मदन पाल आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर पुरस्कार प्राप्त किया। इस खेल दिवस के आयोजन में सभी कर्मियों ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments