(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- जनपद के सीमान्त छैत्र लुठियाग से दर्दनाक हादसे की खबर है जहाँ घर की लिपाई के लिये मिट्टी लेने गई तीन महिलाएं भूस्खलन के चलते मिट्टी में दब गई है एक महिला का शब मलबे से निकाल लिया गया।
जखोली विकास खण्ड के टिहरी की सीमा से लगे चिरबटिया लुठियाग गांव की आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह (उम्र 40), सौंणा देवी पत्नी पुरण सिंह (उम्र 48), माला देवी पत्नी रतन सिंह (उम्र 52) गांव के समीप मिट्टी लेने गई थी लेकिन अचानक भूस्खलन होने से तीनों महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आपदा प्रबंधन एसडीआरएफ पुलिस व तहसील प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत बचाव के कार्य में जुट गई। एक महिला का शव बचाव दल ने मलबे से निकाल दिया जबकि दो महिलाएं अभी मलबे में दबे होने के कारण लापता है।




