Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandविधान सभा सीट 'सल्ट' से पूरन चन्द्र नैलवाल ने दिये चुनाव लड़ने...

विधान सभा सीट ‘सल्ट’ से पूरन चन्द्र नैलवाल ने दिये चुनाव लड़ने के संकेत

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड़ में विधान सभा चुनाव होने में अब कुछ दिनों का समय बचा है | इस बीच राजनैतिक नेताओं के दौरे और टिकट की भागदौड़ शुरू हो चुकी है | प्रदेश में दोनों मुख्य दल भाजपा और कांग्रेस राज्य की विधान सभा सीटों के लिये प्रत्याशियों की सूची को लेकर मंथन में लगी हैं, किसको कहां से चुनाव लड़ाया जाय इसका भी निर्णय किया जाना है |

इसी बीच प्रदेश के सीएम धामी के जन संपर्क अधिकारी और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सलाहकार पूरन चंद्र नैलवाल ने भी विधान सभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई हैं, सूत्र बताते हैं कि वे अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधान सभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं | भाजपा का गढ़ रहा सल्ट में श्री नैलवाल काफी समय से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो के जन सेवा के रूप कार्य करते आ रहे हैं | मृदुभाषी और अपनत्व से भरे पूरन चंद नैलवाल का दमदार राजनैतिक अनुभव काफी लंबा रहा है, वे हमेशा अपनी माटी जुड़े रहे और क्षेत्र में जन हितार्थ के कार्यो में अपनी सार्थक भूमिका निभाते आ रहे हैं | भाजपा हाईकमान अगर सल्ट की विधान सभा सीट पर पूरन चंद्र नैलवाल को प्रत्याशी बनाती हैं तो निश्चय ही वह विजयश्री प्राप्त करेंगे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments