Tuesday, April 30, 2024
HomeStatesUttarakhandदु:खद खबर : यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत

दु:खद खबर : यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत

उत्तरकाशी, जनपद के गजौली भकोली मार्ग पर एक वाहन के गिरने दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी वाहन UK 013-0017 उत्तरकाशी जिले के गजौली-भंकोली मार्ग पर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में शांतिलाल(45) पुत्र बालम लाल निवासी भंकोली, जसपाल सिंह(35) पुत्र स्व. रामचंद्र भंकोली तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी व वाहन चालक बृजमोहन लाल(39) पुत्र सूरज लाल निवासी अगोड़ा की जान चली गई। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया चालक का वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था,
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गयी, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और क्यूआरटी टीम हादसे वाली जगह पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments