Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandप्रोटेम स्पीकर बंशीधर को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा नवनिर्वाचित सदस्यों का...

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

देहरादून,राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के कल सोमवार को सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ के बाद विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। विधायी विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ होने की बात पहले से ही चल रही थी। इसके लिए विधानसभा सचिवालय शपथग्रहण की तैयारियों में जुटा है। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। हलाांकि चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है।
राज्य की नई सरकार में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी। इसे लेकर भाजपा में कयासबाजी जारी है। पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। फिलहाल उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments