देहरादून। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) उत्तराखंड चैप्टर के टर्म 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। आर्किटेक्ट्स एवं एसोसिएट सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नव निर्वाचित टीम को ऐतिहासिक विजय दिलाई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति:
चेयरमैन: आर्कि. मनबर सिंह नेगी
वाइस चेयरमैन: आर्कि. अखिलेश कुमार
ट्रेजरर: आर्कि. सुबोध डोभाल
ज्वाइंट सेक्रेटरी: आर्कि. कनव कुमार अग्रवाल
समिति सदस्य:
आर्कि. संजय भार्गव, आर्कि. जितेंद्र सरोही, आर्कि. नीरज त्यागी, आर्कि. रितेश कुमार, आर्कि. उमेश चंद्र मिश्रा, आर्कि. मेघा वी., आर्कि. सलोनी अग्रवाल, आर्कि. रोहित कुंवर, आर्कि. मनीषा सिंह एवं आर्कि. ब्लेसी मारिया।
वरिष्ठों का आभार और विशेष योगदान:
इस अवसर पर संगठन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों का आभार जताया गया। टीम लीडर आर्कि. मनबर सिंह नेगी के प्रभावी नेतृत्व, आर्कि. रितेश कुमार के अथक प्रयासों, आर्कि. कनव कुमार अग्रवाल की सक्रियता, आर्कि. संजय भार्गव के योगदान तथा आर्कि. के.सी. कुरियाल जी के मार्गदर्शन की विशेष रूप से सराहना की गई।
भविष्य की दिशा और मुख्य संकल्प:
यह जीत वास्तुकला बिरादरी की एकजुटता का जनादेश है। नव निर्वाचित टीम के समक्ष मुख्य चुनौती इस जनादेश को ठोस परिणामों में बदलने की होगी।
नई टीम के प्रमुख उद्देश्य:
वरिष्ठ और युवा आर्किटेक्ट्स के साथ महिला आर्किटेक्ट्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
व्यावसायिक विकास और CPD (कंटीन्यूइंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट) कार्यक्रमों का आयोजन।
सरकारी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पेशे की गरिमा को मजबूत करना।
“साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे, साथ मिलकर बदलाव लाएंगे” के संकल्प के साथ पूरी टीम को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




