Thursday, May 2, 2024
HomeNationalकोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में...

कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट किया था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की सेहत संबंधित जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। है। उनका कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा |
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेस के लोगों के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। उन्हें 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होना था। लेकिन नई टेस्ट रिपोर्ट में भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने ईडी से नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए 3 सप्ताह का वक्त मांगा था। उस वक्त कहा गया कि उनका रिपीट टेस्ट तय समय पर किया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

 

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्तीपंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती - former punjab cm parkash singh badal health deteriorated

चण्ड़ीगढ़, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। फरवरी में भी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ने पर मुक्तसर जिले से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित कर दी गई थी। उन्हें सीने में जकड़न का अनुभव हो रहा था। 94 वर्षीय पूर्व सीएम ने जनवरी में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। इसके तुरंत बाद वह बीमारी से उबर गए।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल मौजूदा वक्त में पंजाब की राजनीति के ‘पितामह’ हैं। बादल रेकॉर्ड पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और 10 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 1957 का चुनाव जीतने के अलावा 1969 से वह लगातार राज्य विधानसभा के चुनाव जीतते आ रहे हैं। सिर्फ एक बार 1992 में वह राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं रहे, क्योंकि उसी साल अकालियों ने चुनावों का बहिष्कार किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments